ऋषिकेश- डकैती का आरोपी त्रिवेणीघाट में गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा

Spread the love

 

 

18.5 लाख की डकैती के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रिवेणीघाट से गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि महाराष्ट्र के थाना अलीबाग, जिला रायगढ़ में रमेश लहारे निवासी पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र) के खिलाफ 18.50 लाख की डकैती की घटना दर्ज है।

 

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एक अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम आरोपी की तलाश में कोतवाली ऋषिकेश पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में तत्काल संयुक्त पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्रिवेणी घाट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सूचना के आधार पर बताए गए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति त्रिवेणी घाट स्थित शिव मूर्ति के पास घूमता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति घबराकर जाने लगा, जिस पर तत्परता दिखाते हुए टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love
और पढ़े  पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर, पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ सकते हैं ढुलाई के दाम
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love