लालकुआं- कच्ची शराब के साथ वीडियो की शर्मिंदगी, युवक ने दे दी जान

Spread the love

 

ल्द्वानी के लालकुआं के बिंदुखत्ता रावतनगर में दीपक सिंह (30) ने 29 मार्च को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय दीपक ने अपने भाई और जीजा से कहा कि 27 मार्च को तीन-चार महिलाओं ने उसकी वीडियो बनाई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें उसके पास से कच्ची शराब दिखाई गई। इससे उसकी बदनामी हुई और उसी से आहत होकर उसने जहर खा लिया।

 

पोस्टमार्टम हाउस पर रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी प्रवीण सिंह मेहता ने बताया कि उनके भाई दीपक सिंह ने 29 मार्च की दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने जीजा खनक सिंह रावत को फोन किया। प्रवीण ने बताया कि 27 मार्च की शाम एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दीपक को कुछ महिलाओं ने घेरा था और उसकी स्कूटी से कथित रूप से कच्ची शराब के आठ से 10 पाउच बरामद होने की बात करते हुए हंगामा किया था। वीडियो में महिलाएं दीपक के सामने शराब के पाउच के साथ दिखाई दे रही हैं। कुछ देर हंगामा करने के बाद बिना पुलिस को बताए सभी वहां से चली गईं। दीपक भी घर आ गया।

प्रवीण के अनुसार वीडियो के वायरल होने पर उसकी बदनामी होने लगी और वह अवसाद में चला गया। इसी कारण उसने रविवार दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया। एसटीएच उपचार के दाैरान सोमवार को उसकी माैत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया गया।

…तो पुलिस को क्यों नहीं सौंपा
प्रवीण का कहना है कि अगर महिलाओं ने उसके भाई को शराब के साथ पकड़ा था तो पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। पुलिस दीपक के खिलाफ कार्रवाई करती। यूं वीडियो वायरल कर किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का हक उन महिलाओं को किसने दिया। लालकुआं कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

तीन साल पहले हुई थी बाईपास सर्जरी
जीजा खनक सिंह मेहता ने बताया कि दीपक के परिवार में तीन बच्चे हैं। इसमें एक बेटा तीन माह का है। वह बेरोजगार था। तीन साल पहले हुई बाईपास सर्जरी की वजह से वह मजदूरी भी नहीं कर सकता था। उसे चलने में भी दिक्कत होती थी। उसकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम खराब होने पर रोकी जा रही केदारनाथ यात्रा

मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। एसएचओ को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। -मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love