हल्द्वानी- नगर निगम की बोर्ड बैठक में गैस की किल्लत पर फूटा पार्षदों का गुस्सा, इंडेन पर कालाबाजारी का आरोप

Spread the love

 

 

श्चिम एशिया में जारी युद्ध के बाद से शुरू हुई कुकिंग गैस की किल्लत ने मंगलवार को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक को अशांत कर दिया। इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक भरत खाती के बैठक में उपस्थित न होने से गुस्साए पार्षदों ने सदन में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए इंडेन के खिलाफ मुर्दाबाद-मुर्दाबाद और चोर हैं-चोर हैं जैसे नारे भी लगाए।

 

मंगलवार को सुबह 11 बजे मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में निगम सभागार में बोर्ड बैठक शुरू हुई। पिछली कार्रवाई की पुष्टि कराने के बाद जैसे ही प्रस्तावों का नंबर आने लगा तो कई पार्षद कुर्सी से उठ गए और कुकिंग गैस किल्लत के कारण आम जनता को हो रही दिक्कतों को लेकर सवाल करने लगे। उन्होंने मेयर गजराज और नगर आयुक्त परितोष वर्मा से इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक भरत खाती को बैठक में बुलाने की मांग की।

नगर आयुक्त ने खाती को फोन किया तो पता चला कि प्रबंधक बीते दिवस पकड़ में आई सिलिंडरों की कालाबाजारी मामले में कमिश्नर कार्यालय में लिखापढ़ी में व्यस्त हैं। यह जानकर नगर आयुक्त ने पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी को बैठक में बुलाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। पार्षदों को उम्मीद थी कि कुछ देर बाद प्रबंधक खाती बैठक में पहुंचकर सिलिंडरों के वितरण को लेकर वस्तुस्थिति साफ करेंगे। इस बीच बैठक में 16 प्रस्ताव पारित हो गए लेकिन प्रबंधक नहीं पहुंचे। इस पर पार्षद हंगामा करने लगे।

इंडेन की बुकिंग के बाद भी क्यों नहीं मिल रहे सिलिंडर
मैनेजर को बैठक में न देख पार्षद रवि जोशी, भागीरथी देवी, बबली वर्मा, मनोज जोशी, नीमा भट्ट, गुफरान, मुकुल बल्यूटिया, प्रेम बेलवाल, तनुजा जोशी, हरगोविंद रावत, बीना चौहान, नवीन जोशी और रवि वाल्मीकि आदि कुर्सी से उठकर मंच के सामने जा पहुंचे और हंगामा काटने लगे। पार्षदों का कहना था कि अन्य सभी गैस एजेंसियों से उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल रहे हैं तो इंडेन में ही बुकिंग करने के बाद भी आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है। पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी सिलिंडरों की आपूर्ति के संबंध में कुछ बताने लगे तो पार्षद प्रबंधक खाती को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में बमुश्किल मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने पार्षदों का गुस्सा शांत किया।

तीन दिन में व्यवस्था न सुधरी तो खुद इंडेन के दफ्तर में करूंगा तालाबंदी : मेयर
मेयर गजराज सिंह बिष्ट काफी देर तक गुस्साए पार्षदों की बातों और इंडेन पर लगाए जा रहे आरोपों को सुनते रहे। हंगामा बढ़ा तो मेयर बिष्ट को कहना पड़ा कि कुकिंग गैस की किल्लत से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने इंडेन के प्रबंधक भरत खाती को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने तीन दिन के भीतर कुकिंग गैस वितरण की व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो वह स्वयं सरस मार्केट में स्थित इंडेन के दफ्तर में तालाबंदी कर देंगे।

और पढ़े  भीमताल- दोगड़ा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, क्षेत्र में 2 लोगों की मौत से ग्रामीणों में था भय का माहौल

गैस एजेंसी प्रबंधक खाती को सुनाई खरी खोटी
मेयर और नगर आयुक्त के निर्देश पर इंडेन के प्रबंधक भरत खाती बोर्ड बैठक में पहुंचे। खाती के पहुंचने तक सदन में कुकिंग गैस के मुद्दे को लेकर भारी हंगामा और शोर-शराबा चल रहा था। खाती मंच पर पहुंचकर कुछ बोल रहे थे लेकिन पार्षद इंडेन के खिलाफ नारेबाजी करने में लगे थे। बाद में खाती मंच से नीचे उतरे तो पार्षदों ने उन्हें घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई।

शांत बैठे रहे भाजपा समर्थित पार्षद
बोर्ड बैठक के दौरान जब गैर भाजपाई पार्षद कुकिंग गैस की किल्लत पर हंगामा काट रहे थे। उस वक्त तमाम भाजपा समर्थित पार्षद अपनी कुर्सी में बैठकर फोन चलाने या एक-दूसरे से बातें करने में मशगूल नजर आए।

 

 

मेयर पर लगाया चालाकी से प्रस्ताव पारित कराने का आरोप
कांग्रेसी पार्षद रवि जोशी ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट पर बोर्ड बैठक के दौरान चालाकी से सारे प्रस्ताव पारित करा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान वह शुरू से ही इंडेन के प्रबंधक को बुलाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेयर हर प्रस्ताव के बाद यही कहते रहे कि प्रबंधक अभी आ रहे हैं। जोशी ने कहा कि ऐसा कह कह कर मेयर ने चालाकी से सारे प्रस्ताव पारित करा लिए लेकिन आम जनता की दिक्कतों को समझने की जहमत नहीं उठाई।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा- महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।…


    Spread the love

    उत्तराखंड विधानसभा- महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर सड़कों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।…


    Spread the love