राष्ट्रपति ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन की सुरक्षा में चूक, तुरंत भेजे गए एफ-16 लड़ाकू विमान

Spread the love

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में रविवार को उस समय भारी चूक हुई, जब एक नागरिक विमान ने राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन के करीब उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन किया। जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत एफ-16 लड़ाकू विमानों को सुरक्षा के लिए भेजा गया और फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया।

 

नागरिक विमान ने एयर फोर्स वन के उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन किया
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, घटना रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घटी। घटना के चलते अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही रोक दी और नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड के विमानों को तुरंत रवाना कर नागरिक विमानों को रोक लिया गया। हालांकि व्हाइट हाउस ने बताया कि न तो एयर फोर्स वन और न ही राष्ट्रपति ट्रंप को खतरा था।

 

 

NORAD द्वारा जारी बयान के अनुसार, एफ-16 लड़ाकू विमानों ने 29 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1.15 बजे पाम बीच के ऊपर विमान को रोका। नागरिक विमान ने उस क्षेत्र में लागू अस्थायी उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन किया था।  इसके बाद नागरिक विमान को तुरंत प्रतिबंधित क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान लड़ाकू विमान के पायलट ने नागरिक विमान को संकेत देने और निर्देश देने के लिए फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया।

व्हाइट हाउस ने दी जानकारी
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक नागरिक विमान पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई नियंत्रण टावर से कुछ समय के लिए संपर्क से बाहर हो गया था, लेकिन अंततः संपर्क स्थापित हो गया और विमान की लैंडिंग को रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि ड्रोन की घुसपैठ नहीं हुई और राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन को लेकर कोई चिंता नहीं है।

और पढ़े  डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए CM-: संविधान हाथ में लेकर ली शपथ, जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बने

Spread the love
  • Related Posts

    पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, बढ़ी चिंता

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओजेके) में 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पीओजेके के मानवाधिकार कर्मी व…


    Spread the love

    Iran US War: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, हॉर्मुज की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन्स को यूएस ने गिराए

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर भेजे गए ईरान के चार ड्रोन मार गिराए हैं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान के…


    Spread the love