PM Modi-: ‘अध्ययन, साधना और अनुशासन का संगम’, PM मोदी ने सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित भारत विरासत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह संग्रहालय शताब्दियों पुराने ज्ञान, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। संग्रहालय में पारंपरिक प्रदर्शनियों के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल और ऑडियो-वीज़ुअल इंस्टॉलेशनों के माध्यम से आगंतुकों, शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए एक समग्र और इमर्सिव अनुभव तैयार किया गया है।

अध्ययन, साधना और अनुशासन का संगम: भारतीय सभ्यता की नींव
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा मैंने वर्षों से देखा है कि कोबा तीर्थ में अध्ययन, आध्यात्मिक साधना और आत्म-अनुशासन की निरंतर परंपरा कैसे निभाई जा रही है। यहां मूल्य संरक्षित हैं, सांस्कृतिक धरोहर मजबूत है और ज्ञान को पोषित किया जा रहा है। यही तीनों धारणाओं का संगम (अध्ययन, साधना और अनुशासन) भारतीय सभ्यता की नींव बनता है। हमें सभी का कर्तव्य है कि इस पवित्र संगम को सुरक्षित और प्रवाहित रखें।

संग्रहालय में सम्राट सम्प्रति की अहिंसा और सत्य की परंपरा का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्राट सम्प्रति संग्रहालय के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यह संग्रहालय करोड़ों भारतीयों की सांस्कृतिक विरासत और भारत के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सम्राट सम्प्रति ने शासन के दौरान अहिंसा और सत्य का मार्ग अपनाया, जबकि अन्य कई शासक केवल हथियार और शक्ति का उपयोग करते थे। पीएम मोदी ने आगे कहा यह संग्रहालय इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह महान भारत की पहचान और उसकी समृद्ध संस्कृति को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है।

वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा आज की दुनिया में जहां अस्थिरता और अशांति की आग फैल रही है, इस संग्रहालय में संरक्षित विरासत और उसका संदेश न केवल भारत के लिए, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरी कामना है कि जो भी लोग इस संग्रहालय का दर्शन करें, वे भारत की जैन परंपरा के मूल्यों और संदेश को हर कोने में पहुंचाएं।

और पढ़े  डीके शिवकुमार- सबसे अमीर MLA अब बनेंगे कर्नाटक के CM? कभी मिलने जेल तक पहुंचीं सोनिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्राट सम्प्रति संग्रहालय जैन दर्शन, भारतीय संस्कृति और प्राचीन विरासत का एक पवित्र केंद्र बनकर उभरा है। मैं इस अद्वितीय प्रयास के लिए सभी जैन साधु-संतों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके चरणों में नमन करता हूं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने उद्घाटन के अवसर पर कहा यहां 2,000 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को अक्षुण्ण रखा है। आइए हम विकसित गुजरात और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ें। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा आज का उद्घाटन नई पीढ़ी को उनके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने में मार्गदर्शक साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ की विरासत को अयोध्या से विश्व स्तर तक पहुंचाया है।


Spread the love
  • Related Posts

    पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, बढ़ी चिंता

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओजेके) में 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पीओजेके के मानवाधिकार कर्मी व…


    Spread the love

    Iran US War: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, हॉर्मुज की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन्स को यूएस ने गिराए

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर भेजे गए ईरान के चार ड्रोन मार गिराए हैं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान के…


    Spread the love