War: अमेरिका ने ईरान के इस्फहान पर 2 हजार किलो के बंकर बस्टर बम से किया हमला, दिखा खौफनाक मंजर

Spread the love

मेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर पर 2000 किलो के बंकर बस्टर बम से हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला एक हथियार डिपो पर किया गया। इस हमले के चलते इस्फहान के आसमान में आग और धुएं का विशाल गुबार देखा गया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके के चलते खौफनाक मंजर दिखाई दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया है।

ईरान के लिए रणनीतिक रूप से अहम क्यों है इस्फहान?
वाल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में बड़ी संख्या में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। जिस जगह को निशाना बनाया गया, वह एक भूमिगत ढांचा था, जिसके लिए बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया गया। इस्फहान ईरान का एक सैन्य सेंटर है और ईरान के परमाणु ठिकाने भी इस शहर के करीब ही स्थित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर हमले की वीडियो साझा की है। हालांकि अभी तक इस हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस्फहान की रणनीतिक अहमियत भी है और दावा किया जाता है कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम का बड़ा हिस्सा, जो करीब 540 किलो है, इस्फहान के भूमिगत ठिकानों में ही रखा है।

बेहद खास है अमेरिका का ये बंकर बस्टर बम
अमेरिका का बंकर बस्टर बम बेहद खास है और यह कंक्रीट के मजबूत ढांचे को भी भेदकर उसे तबाह कर सकता है। आम तौर पर भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ही इस खास बम का इस्तेमाल अमेरिका द्वारा किया जाता है। अमेरिका के खास बी-2 बॉम्बर विमान से इस बम को दागा जाता है। बी-2 बॉम्बर विमान की खासियत है कि ये आधुनिक एयर डिफेंस को भी चकमा दे सकता है और बेहद मजबूत माने जाने वाले ठिकानों को भी तबाह कर सकता है। बीते साल जब अमेरिका ने इस्फहान में ही ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था, तब भी अमेरिका ने ऐसे ही बंकर बस्टर बम और बी-2 बॉम्बर विमान का इस्तेमाल किया था।

और पढ़े  ममता का बड़ा आरोप: कहा- घायल अभिषेक के इलाज में अस्पताल ने की कोताही, सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, बढ़ी चिंता

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओजेके) में 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पीओजेके के मानवाधिकार कर्मी व…


    Spread the love

    Iran US War: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, हॉर्मुज की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन्स को यूएस ने गिराए

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर भेजे गए ईरान के चार ड्रोन मार गिराए हैं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान के…


    Spread the love