संसद बजट सत्र- लोकसभा में नक्सलवाद मुक्त भारत के प्रयासों पर चर्चा,राज्यसभा में भी अहम मुद्दे

Spread the love

लोकसभा में नक्सलवाद खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा; राज्यसभा में भी अहम मुद्दे

लोकसभा में आज देश को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा होगी।  नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने 31 मार्च की समयसीमा तय की है। ये डेडलाइन समाप्त होने से एक दिन पहले लोकसभा में इस मुद्दे पर अहम चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय ने देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर नियम 193 के तहत सोमवार को चर्चा सूचीबद्ध की है, जिसके अंतर्गत मतविभाजन नहीं होता है। इस नियम के तहत अल्पकालिक चर्चा के लिए सरकार को जवाब देना आवश्यक है।

राज्यसभा में CAPF बिल पर होगी चर्चा

राज्यसभा में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सामान्य प्रशासन) बिल, 2026 पर आगे की चर्चा होगी। इस बिल को पास कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में इसे पेश करेंगे। 25 मार्च को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे राज्यसभा में पेश किया था। इस बिल के तहत CAPF में 50% पद इंस्पेक्टर जनरल रैंक में डिप्युटेशन से और कम से कम 67% पद एडिशनल डायरेक्टर जनरल रैंक में डिप्युटेशन से भरे जाएंगे।

विशेष निदेशक जनरल और डायरेक्टर जनरल रैंक के सभी पद केवल डिप्युटेशन के माध्यम से भरे जाएंगे। विपक्ष ने बिल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के 2025 के निर्णय के खिलाफ है, जिसमें CAPF के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (SAG) तक डिप्युटेशन पदों को दो साल के भीतर घटाने का निर्देश था।

लोकसभा में दिवालियापन संशोधन बिल पर होगी चर्चा

संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में इंसॉल्वेंसी और दिवालियापन कोड (संशोधन) बिल, 2025 पर चर्चा होने वाली है। यह बिल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया था और 27 मार्च को पहली बार चर्चा के लिए उठाया गया। बिल को शुरू में सेलेक्ट कमेटी को भेजा गया था। इसका उद्देश्य कंपनियों और व्यक्तियों के दिवालियापन मामलों में देरी को कम करना और प्रक्रियागत सुधार लाना है।

और पढ़े  जंतर मंतर: संसद मार्च से पहले वांगचुक ने भेजा संदेश, बताया आज किन शर्तों पर खत्म कर सकते हैं अपना अनशन

Spread the love
  • Related Posts

    संसद के मानसून सत्र- राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, पेपर लीक संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love कैबिनेट ने पेपर लीक के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक को मंजूरी दी: सूत्र केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेपर लीक के लिए कड़ी सजा का…


    Spread the love

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP,सीजेपी के साथ सरकार की बैठक खत्म,कल फिर होगी सरकार के साथ बैठक

    Spread the love

    Spread the love सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत शुरू दिल्ली के वीपी हाउस में कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत शुरू हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी…


    Spread the love