हल्द्वानी- फोन पर विवाद के चलते, बीवी मायके गई तो शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया, इलाज के दौरान मौत

 

 

ल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा के नारायण नगर निवासी प्रदीप आर्य (38 वर्ष) की बुधवार की रात हालत बिगड़ गई। उसे एसटीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार वालों ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी और फोन पर उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने शराब में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया।

 

मुखानी पुलिस के अनुसार प्रदीप पेशे से पेंटर था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जब वह काम से वापस आया तो उसने पत्नी को फोन किया। फोन पर ही दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद वह बाजार से शराब लाया और कुछ मिलाकर पी लिया।

जब हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे लेकर एसटीएच गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। प्रदीप दो भाइयों में बड़ा था। उसका 13 साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश स्वास्थ्य प्राधिकरण के सर्वर में सेंध की कोशिश, पासवर्ड हैक कर क्रेडेंशियल्स चुराने की साजिश
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…