देहरादून- दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, 12-14 घंटे का सफर अब एक घंटे में होगा पूरा, CM ने किया शुभारंभ

Spread the love

 

लाइंस एयर की ओर से आज बृहस्पतिवार से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवाएं शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने एलायंस एयर की उड़ान में सवार यात्रियों से मुलाकात की।

इस फ्लाइट को हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। एलाइंस द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा।

हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत कुछ अन्य जिलों को भी आपस में जोड़ने को तैयारी की जा रही है। देहरादून से नैनी सैनी हवाई अड्डे के लिए 42 सीट विमान उड़ान भरेगा। इससे पिथौरागढ़ का 12-14 घंटे का सफर मात्र एक घंटे में पूरा होगा।

प्रोजेक्ट शुरू हो जाए, तो वह बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ना चाहिए: सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न से प्रेरित होकर हमने एक मार्गदर्शक सिद्धांत अपनाया है। एक बार कोई प्रोजेक्ट शुरू हो जाए, तो वह बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ना चाहिए। आज, हमें यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि देहरादून-पिथौरागढ़ को जोड़ने वाली 42 सीटों वाली एक उड़ान सेवा अभी चालू है। यह पहल निस्संदेह इस क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान करेगी।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- गैरबारम गांव में चारा पत्ती लेने जंगल गई भोजनमाता पर गिरा बोल्डर,  हुई मौत
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love