रामबाड़ा-केदारनाथ पैदल मार्ग: रामबाड़ा से गरुड़चट्टी मार्ग तैयार, सुविधा जुटने के बाद खुलेगा, मुश्किल समय में होगा उपयोग

Spread the love

केदारनाथ धाम में रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक मार्ग तैयार हो गया है। अब इस मार्ग पर पेयजल, बिजली की सुविधा जुटाई जानी है, इसके बाद मार्ग खुल सकेगा। केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए गौरीकुंड से लोग यात्रा प्रारंभ करते हैं और लिंचोली होते हुए धाम तक पहुंचते हैं। वहीं, 2013 तक रामबाड़ा से गरुड़चट्टी होते हुए धाम तक पहुंचते थे। वर्ष-2013 में आई आपदा में इस मार्ग को नुकसान पहुंचा था। लोक निर्माण विभाग ने इस पुराने मार्ग को सुधारने की कोशिश शुरू की थी, जिससे एक और मार्ग का भी विकल्प भी रहे। करीब दो साल से प्रयास चल रहा था। लोनिवि ने रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक सवा पांच किमी लंबे मार्ग को पुन: तैयार कर लिया है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता रायविंद ने बताया कि रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक मार्ग निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके आगे का मार्ग पहले से ही ठीक है। जिस मार्ग से यात्रा होती है, वह मार्ग भी ठीक कर लिया गया है। जहां पर मार्ग पिछले साल भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे, उनकी मरम्मत कर ली गई है।


Spread the love
और पढ़े  असम सरकार का शपथ ग्रहण, समारोह में शामिल होने पहुंचे CM धामी
  • Related Posts

    प्रतीक यादव- आई लव यू…अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveपिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही…


    Spread the love

    नैनीताल हाईकोर्ट- लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर HC ने जताई नाराजगी, 16 जून अगली सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि…


    Spread the love