देहरादून:बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की विवादित पोस्ट, निजी सचिव ने दर्ज कराई FIR

Spread the love

दरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी कथित पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

थानाध्यक्ष संतोष कुंवर ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मामले में हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कथित पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

साथ ही लोगों में भ्रम भी पैदा हुआ है और बीकेटीसी संस्था की छवि धूमिल हुई है। बताया कि 17 मार्च को बीकेटीसी के अध्यक्ष की ओर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान दीप मैठाणी ने प्रेसवार्ता में अड़चने पैदा करने का भी प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार: प्रतीक यादव- वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित, बेहद भावुक माहौल में हुईं अंतिम धार्मिक रस्में
  • Related Posts

    प्रतीक यादव- आई लव यू…अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveपिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही…


    Spread the love

    नैनीताल हाईकोर्ट- लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर HC ने जताई नाराजगी, 16 जून अगली सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि…


    Spread the love