देहरादून- कर्ज के दबाव में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, रकम लेने घर पहुंचने लगे थे लोग

Spread the love

 

राजपुर थानाक्षेत्र निवासी एक कारोबारी ने कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मृतक की पहचान अमरीश गोयल के रूप में हुई है। वह ओल्ड राजपुर चौक बाजार क्षेत्र का रहने वाला है।

बताया कि अमरीश प्रॉपर्टी डीलिंग और सीमेंट-सरिया का कारोबार करता था। व्यापार के चलते उन्हें कर्ज लेना पड़ा था। धीरे-धीरे वह कर्ज के तले दबते चले गए। कर्जदार उनके घर पर तगादा करने आ रहे थे। इससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने 20 मार्च को जहरीला पदार्थ खा लिया।

इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव शनिवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून:  शासन को भेजा प्रस्ताव, तब बनी बात, 60 घंटे बाद टंकी से उतरे आंदोलनकारी, सभी अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    प्रतीक यादव- आई लव यू…अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveपिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही…


    Spread the love

    नैनीताल हाईकोर्ट- लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर HC ने जताई नाराजगी, 16 जून अगली सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि…


    Spread the love