देहरादून : अपनों ने छोड़ा साथ खाकी ने इंसानियत का फर्ज निभाया.

कोरोना काल में इंसान की सांसों की डोर के साथ रिश्तों के धागे भी टूट रहे हैं। कोविड मरीजों के भर्ती कराने के बाद परिजन उसकी मौत होने पर शवों को लावारिस छोड़कर जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस उनका अंतिम संस्कार कर क्रिया कर्म करा रही है।
कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई ऐसे मामले भी हैं, जिनमें कोविड मरीजों को परिजन लावारिस बताकर उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं। ऐसे में मौत हो जाने के बाद शव लेेने भी नहीं आ रहे हैं।
मोर्चरी में लगातार बढ़ रही कोविड संक्रमित शवों की संख्या को देखते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने उनके अंतिम संस्कार का जिम्मा उठाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मोर्चरी में रखे पांच शवों को एसडीआरएफ की टीम के मिलकर कनखल स्थित श्मशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने पहले तो इन शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर जब सफलता नहीं मिली तो संक्रमण न फैले, इसलिए शवों का अंतिम संस्कार कराया।

और पढ़े  अग्निवीर भर्ती में सुविधाओं का टोटा: पानी तक को तरसे अभ्यर्थी, टॉयलेट ना बिजली, बढ़ाई परेशानी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…