नैनीताल : हल्द्वानी हल्के लक्षण वाले कोविड मरीजों का इलाज होटल में शुरू…

हल्द्वानी। कोविड मरीजों को इलाज मुहैया कराने के लिए प्रशासन की पहल रंग लाने लगी है। मुखानी चौराहे पर एक होटल में कोविड मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। हालांकि यहां हल्के लक्षण वाले मरीज रखे जा रहे हैं और ऑक्सीजन कंसनट्रेटर से उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कोविड मरीजों को इलाज मुहैया कराने के लिए होटलों को भी अस्थायी कोविड अस्पताल बनाने की पहल शुरू की थी। पांच होटल स्वामियों से उनकी लगातार बात चल रही थी। शुक्रवार से मुखानी चौराहे पर स्थित एक होटल में कोविड मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाने लगा। गर्ब्याल ने बताया कि कोविड के हल्के लक्षण वाले और जिनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 90 से 94 के बीच है। साथ ही कोई अन्य बीमारी नहीं है, उन्हें रखा जा रहा है। आईसीयू या वेंटीलेटर वाले मरीजों को होटल में नहीं रखा जा रहा है। इस बात का ध्यान भी रखा जा रहा है कि जिनकी सांस लेने की दर 24 प्रतिमिनट से कम है, उन्हें ही रखा जाए। होटल में पांच कोविड मरीजों को रखा गया है और ऑक्सीजन कंसनट्रेटर से उनको ऑक्सीजन दी जा रही है।

और पढ़े  बागेश्वर: CM धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दिए 1 करोड़ रुपये
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…