हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

त्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने धामी को धाकड़ धामी के बजाए धुरंधर धामी की उपाधि दे डाली। कहा जब राज्य में विकास योजनाएं धुरंधर गति से चल रही हों तो फिर अब धाकड़ धामी नहीं बल्कि धुरंधर धामी चलेगा। धामी को धाकड़ से धुरंधर का रक्षा कवच पहना गए राजनाथ। गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां। बोले राज्य में विकास के काम धुरंधर गति हो तो धाकड़ धामी नहीं धुरंधर धामी कहें। छोटे राज्य में करोड़ों की विकास योजनाओं के बारे में जान हतप्रत रहे रक्षामंत्री।

 

कांग्रेस पर जमकर बरसे शांत नजर आने वाले धामी। बोले विपक्षियों को न मंदिर अच्छा लगता है और न ही उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति से कोई सरोकार है। कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देते रही लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया।

राजनाथ को लेकर आए सीएम के चेहरे पर नजर आया गजब का आत्मविश्वास।

उत्तराखंड सरकार ने लगाई विकास प्रदर्शनी।

मीडिया के लिए बनाए गए स्थल पर भाजपाईयों का कब्जा, करते रहे नारेबाजी।

सीएम ने पश्मिना से बना अंग वस्त्र ओढ़ाकर दिया लोकल फार वोकल का उदाहरण, नवरात्रि पर भेंट किया माता नंदा का दरबार।

भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं देश चलाने के लिए करती है राजनीति। 2027 में दुनिया की कोई भी ताकत उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती

और पढ़े  हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा...गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…