नैनीताल हाईकोर्ट- बागेश्वर के गरुड़ गंगा पर बन रही पार्किंग पर रोक जारी,DM, एसडीएम से तीन सप्ताह में मांगा जवाब

Spread the love

त्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर गरुड़ गंगा में 22 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुमंजिला पार्किंग निर्माण पर लगी रोक को जारी रखते हुए जिला अधिकारी व उपजिलाधिकारी से तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा है।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायाधीश सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि यह निर्माण कार्य नदी के मध्य में किया जा रहा है जो गलत है। इसमें 22 करोड़ रुपए की राशि पानी मे बहाने के समान है। इसमें कभी भी आपदा आने पर भारी तबाही हो सकती है इसलिए इसपर लगी रोक को जारी रखा जाय। गरुड़, बागेश्वर निवासी दिनेश चंद्र सिंह की ओर से जनहित याचिका दायर कर कहा गया है कि गरुड़ में 22 करोड़ रुपये की लागत से गरुड़ गंगा के मध्य में बहुमंजिला पार्किंग बनाई जा रही है जिससे ना केवल नदी के प्रवाह को खतरा बना हुआ है बल्कि बरसात के दिनों में बाढ़ व आपदा का खतरा भी बन सकता है। याचिका में कहा गया है है कि कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल पिथौरागढ़ की ओर से 7 जून 2024 के शासनादेश का उल्लंघन कर बनाई जा रही इस बहुमंजिला पार्किंग पर रोक लगाई जाए।

 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love