मंडियों में समर्थन मूल्य नहीं, सोसाइटियों के जरिये धान खरीदी शुरू करें राज्य सरकार — किसान सभा

Spread the love

अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने 1 नवम्बर से राज्य में सोसाइटियों के माध्यम से धान खरीदी शुरू करने की मांग की है। किसान सभा ने कहा है कि मंडियों में किसानों का धान 1500 रुपये क्विंटल से कम दर पर बिक रहा है और कांग्रेस सरकार मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य तक सुनिश्चित नही कर पा रही है।

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में रोज 5000 टन से ज्यादा धान आ रहा है और किसानों को प्रति क्विंटल 1000 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में किसानों की इस खुली लूट से न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने की देशव्यापी किसान आंदोलन की मांग सही साबित होती है।

किसान सभा नेताओं ने कहा कि पिछले वर्ष भी धान की देरी से सोसाइटी खरीदी शुरू करने के कारण प्रदेश के किसानों को 1000 करोड़ रुपयों का नुकसान उठाना पड़ा था। इस वर्ष भी किसानों की इस निर्मम लूट के लिए कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।

किसान सभा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा करने के वादे के बावजूद मंडी संशोधन अधिनियम में न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने तक का प्रावधान नहीं किया है और डीम्ड मंडियों के प्रावधान के जरिये केंद्र सरकार द्वारा मंडियों के निजीकरण के कॉर्पोरेटपरस्त फैसले का अनुमोदन कर दिया है। यही कारण है कि इस मौसम में मंडियों में किसान धान के समर्थन मूल्य से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि घोषित समर्थन मूल्य से कम कीमत पर फसल की खरीदी को कानूनन अपराध घोषित करने तथा किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस लेने की मांग पर चल रहे आंदोलन को प्रदेश में शीघ्र धान खरीदी शुरू करने की मांग के साथ भी जोड़ा जाएगा।

और पढ़े  आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Spread the love
  • Related Posts

    सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज, घर जाने से पहले जाएंगे राजघाट

    Spread the love

    Spread the loveकार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सेहत की जानकारी दी। वांगचुक गुरुग्राम से दिल्ली के राजघाट…


    Spread the love

    Bihar: छात्रों के प्रदर्शन में चली थी AK-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक मामले को लेकर सिवान सहित पूरे राज्य में छात्रों का उग्र प्रदर्शन हुआ था। इसी दौरान सिवान जिला मुख्यालय में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *