हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

Spread the love

 

ज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया जा गया जिसमें स्वावलंबन (आत्मनिर्भरता) का कार्य कर रही 21 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष कृति तिवारी ने कहा की आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं—चाहे वह शिक्षा हो, नौकरी हो, व्यवसाय हो या फिर खेल और विज्ञान का क्षेत्र।
आत्मनिर्भर बनने के लिए सबसे जरूरी है शिक्षा। शिक्षा हमें सही और गलत का ज्ञान देती है और हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है। इसके साथ ही, हमें अपने कौशल को भी विकसित करना चाहिए—जैसे कंप्यूटर, सिलाई, ब्यूटीशियन या अन्य कोई हुनर, जिससे हम अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
ब्यूटीशियन प्रशिक्षक ललिता पांडेय ने कहा की आत्मनिर्भर नारी न केवल अपने परिवार की मदद करती है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।
कार्यक्रम में दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था की अध्यक्ष दिव्या कोटियाल, नीलम आर्या, दिशा मोरा, पूजा जोशी, निकिता कुल्याल, पूजा कोरंगा सपना कार्की, रोशनी कोरंगा, पूजा राणा, शोभा नायाल, मुस्कान अग्रवाल गीता धामी, सोनिया भंडारी, हरप्रिया दसोंनी, बबीता समेत अनेक महिलाएं उपस्थित थीं


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में आरबीआई की फॉरेंसिक जांच में घोटाले की पुष्टि, पहली FIR दर्ज
  • Related Posts

    प्रतीक यादव- आई लव यू…अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

    Spread the love

    Spread the loveपिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था ‘आई लव यू’ और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही…


    Spread the love

    नैनीताल हाईकोर्ट- लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर HC ने जताई नाराजगी, 16 जून अगली सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि…


    Spread the love