Landslide: किश्तवाड़ में एचआरटी प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 2 मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को डांगडरो इलाके में स्थित एचआरटी (हेड रेस टनल) प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन होने से दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन उस समय हुआ जब प्रोजेक्ट साइट पर एक वाहन मौजूद था। अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा और वाहन उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। रेड क्रॉस सोसायटी किश्तवाड़ यूनिट के अनुसार अब तक मलबे से दो शव बरामद किए जा चुके हैं।

मृतकों की पहचान डोडा निवासी शहनवाज अहमद और किश्तवाड़ जिले के पालमार निवासी निशात अहमद के रूप में हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन के बाद अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। मौके पर बचाव और तलाशी अभियान लगातार जारी है और टीमों द्वारा अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने सहकर्मियों को मारी गोली, कंपनी कमांडर समेत 4 की मौत
  • Related Posts

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…

    जंगलों में छिपे आतंकियों की शामत: सुरक्षाबलों ने सितंबर में 5 पाकिस्तानी दहशतगर्दों को किया ढेर, 32 की तलाश

    एक तरफ पहाड़ों में आतंकियों की घेराबंदी, दूसरी तरफ पुख्ता खुफिया सूचनाओं पर दबाव और तीसरी तरफ सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलने देना व वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर पहुंचकर अभियानों…