LPG- एलपीजी किल्लत के बीच अब इन लोगों को नहीं मिलेगा नया सिलिंडर, रिफिल पर भी रोक

Spread the love

मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से देशभर में एलपीजी को लेकर चल रहे बढ़ते दबाव के बीच अब सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला किया है। इस फैसले के तहत कुछ खास लोगों को अब एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि सीमित गैस संसाधनों का इस्तेमाल उन लोगों तक पहुंचे जो केवल सिलेंडर पर निर्भर हैं और जिनके पास अन्य विकल्प मौजूद नहीं हैं।

नए नियमों के अनुसार, अगर किसी घर में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो उन्हें घरेलू एलपीजी कनेक्शन की सुविधा नहीं दी जाएगी। इस कदम से घरेलू गैस वितरण प्रणाली को और अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन से लोग अब नए एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे और किसे सिलेंडर की रिफिलिंग नहीं मिलेगी।

 

जानें क्या है नया नियम?

सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर घरेलू गैस वितरण में बदलाव का ऐलान किया। नए नियमों के तहत, जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, वे अब एलपीजी सिलेंडर के लिए पात्र नहीं होंगे। इसका मतलब साफ है कि PNG वाले उपभोक्ता न तो नया एलपीजी कनेक्शन ले पाएंगे और न ही अपने पुराने सिलिंडर की रिफिलिंग करा पाएंगे।

 

एलपीजी करना होगा सरेंडर

इतना ही नहीं सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि किसी उपभोक्ता के पास दोनों कनेक्शन पीएनजी और एलपीजी एक साथ हैं, तो उन्हें तत्काल अपने एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करना होगा। सरेंडर करने पर किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  Weather: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झूमकर बरसे बदरा, आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी

क्यों लिया गया फैसला

इस बदलाव का उद्देश्य देश में गैस संसाधनों का सही और प्रभावी वितरण करना है। सरकार चाहती है कि जिनके पास PNG का विकल्प मौजूद है, वे सिलेंडर छोड़ दें ताकि सीमित संसाधन केवल उन लोगों तक पहुंचे जो एलपीजी पर पूरी तरह निर्भर हैं।

नई नीति के तहत PNG वाले उपभोक्ता अब नए एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सिलेंडर उन घरों तक पहुंचे जिनके पास अन्य गैस विकल्प मौजूद नहीं हैं।

इसलिए जरूरी था ये कदम

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम घरेलू गैस की आपूर्ति में प्राथमिकता निर्धारण के लिए जरूरी था। पिछले कुछ समय में मिडिल ईस्ट के तनाव और वैश्विक गैस कीमतों में उछाल के कारण घरेलू गैस वितरण में खासी चुनौतियां आई हैं। इस दिशा में यह नया नियम उपभोक्ताओं और सरकारी वितरण तंत्र के बीच संतुलन स्थापित करने की कोशिश है।

इसी के चलते अब सरकार ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उनके पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, तो वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी के पोर्टल पर जाकर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करें। इस प्रक्रिया के बाद उन्हें सिलेंडर की कोई रिफिलिंग नहीं मिलेगी और नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।


Spread the love
  • Related Posts

    आज से दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी AAP, अयोध्या चंदा चोरी को लेकर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी मंगलवार यानी आज से दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हनुमान चालीसा पाठ, राम आरती और हनुमान आरती का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम राजधानी के…


    Spread the love

    अचानक क्यों बदला मौसम?: उत्तर भारत में फिर कमजोर पड़ा मानसून, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर, क्यों कम हो रही मानसूनी बारिश?

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर भारत में कुछ दिनों की सक्रियता के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। इसका सबसे अधिक असर हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और…


    Spread the love