लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस, 20 यात्री घायल

खनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे तारकोल भरे टैंकर को ओवरटेक करते समय टकरा गई। अनियंत्रित बस लहराते हुए पलट गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बीस यात्रियों को चोटें आईं। अधिक घायल नौ घायलों को औरास सीएचसी भेजा गया। बाद में दो की हालत गंभीर होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

 

गोरखपुर से 50 सवारियां लेकर स्लीपर बस शनिवार रात दिल्ली जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करते समय उसमें टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों को चालक और सहयोगी भाग गए। गश्ती टीम की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को एंबुलेंस से औरास सीएचसी भेजा गया। जबकि अन्य की रेस्क्यू टीम ने मरहम पट्टी की। हालत गंभीर होने से दो घायलों को सीएचसी से लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। टैंकर तारकोल (डामर) भरा था। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि नौ यात्रियों को ज्यादा चोटें आई थीं। दो को रेफर किया गया है, जबकि एक यात्री को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। अन्य का इलाज चल रहा है।

यह यात्री हुए घायल
मुकेश यादव (24) निवासी पूरा बाजार अयोध्या, सानिया (18) अयोध्या, शाबिरा (38) अयोध्या, नितिन पांडेय (18) मलावन बस्ती, कुतुबुद्दीन (40) महाराजगंज और हिमांशु (19) निवासी सीवान बिहार शामिल हैं। इसमें शाबिरा और कुतुबुद्दीन को लखनऊ रेफर किया गया।

और पढ़े  UP- भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को दारोगा जी की धमकी- इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, ये गोरखपुर पुलिस है'
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…