अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ सुहागिनों ने बडे उत्साह व उमंग के साथ मनाया ।

अयोध्या में अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ सुहागिनों ने बडे उत्साह व उमंग के साथ मनाया। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर करवाचौथ की कथा सुनी और चंद्रमा व अपने पति का छलनी से दर्शन कर अर्घ्य दिया। इस मौके पर पति की लम्बी आयु की कामना की।वही सुहागिन महिलाओ का कहना है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रूप से करवा चौथ सुहागिनों ने उत्सव की तरह मनाया। करवाचौथ मनाने के लिए सुहागिन महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर व सज-धज कर और हाथो मे सजी हुई थाली को एक दूसरे के हाथों मे देकर आस्था और विश्वास के साथ सात बार परिक्रमा की।वही कहा कि यह पर्व आपसी रिश्ते को एक नया आयाम देता है। सुहागिनें इस दिन को संबधों की गहराई याद करने का दिन मानती है। रामनगर कालोनी के मंछाराम दरबार की सिंधु महिला परिवार और गांधीनगर नाका पर रत्ना जायसवाल अन्य सहित कई स्थानों पर सामिहक रूप से पर्व मनाया गया.इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला मौजूद रही।

और पढ़े  संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…