Today Horoscope 14 March 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खुशखबरी,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Spread the love

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहने वाला है। व्यापार से जुड़ी आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ दे सकती हैं, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि आपकी संतान ने हाल ही में किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने की संभावना है और वह आपके लिए खुशी का कारण बन सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध भी मधुर रहेंगे और आप सभी एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखेंगे। घर में आपसी सहयोग और अपनापन बना रहेगा।

वृषभ राशि – आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल संकेत दे रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह या किसी शुभ कार्य को लेकर आप अपने रिश्तेदारों से चर्चा कर सकते हैं। आज आपका मन अच्छे खान-पान और मौज-मस्ती में लगा रहेगा और आप छोटे बच्चों के साथ समय बिताकर आनंद महसूस करेंगे।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए मध्यम फल देने वाला रहेगा। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था और उसे पूरा करने में दिक्कत आ रही थी, तो आज उसके पूरे होने की संभावना बन सकती है। हालांकि परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। ऐसे में थोड़ा धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। आज किसी से धन उधार लेने की नौबत भी आ सकती है, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर ही कदम उठाएं।

और पढ़े  Today Horoscope 07 MaY 2026 आज इन राशि के जातको को नौकरी-व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के है योग, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

 

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आ सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। संतान भी पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। हालांकि आपको अपनी सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। अपरिचित लोगों से थोड़ा सावधान रहना भी जरूरी रहेगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 03 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकते हैं बेहतर अवसर, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कहीं आने-जाने या घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। हालांकि दिनभर थोड़ी भागदौड़ भी बनी रह सकती है। कोई व्यक्ति आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। किसी सरकारी मामले को लेकर आप किसी अच्छे वकील से सलाह भी ले सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 04 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें आज का राशिफल।

 

मीन राशि – आज का दिन कामकाज के मामलों में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यों को लेकर काफी मेहनत करेंगे और उसका अच्छा परिणाम भी देखने को मिल सकता है। माताजी के साथ आपके संबंध पहले से अधिक मधुर हो सकते हैं और आप दोनों एक-दूसरे के और करीब महसूस करेंगे। हालांकि कभी-कभी बिना वजह क्रोध करने की आपकी आदत परिवार के सदस्यों को नाराज कर सकती है, इसलिए अपने स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कहीं यात्रा या घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 09 MaY 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत खोलेगा शनिवार, पढ़ें आज का  दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। उदर रोग से परेशान होंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा।…


    Spread the love

    Today Horoscope 08 MaY 2026 आज इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। कामकाज में शानदार सफलता मिलेगी और जो मेहनत आप कर रहे थे, उसका असर अब…


    Spread the love