अयोध्या- अभेद्य होगा राष्ट्रपति मुर्मू का सुरक्षा घेरा, खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा, बनाए गए 12 नोडल अधिकारी

Spread the love

 

 

राम मंदिर के नव संवत्सर कार्यक्रम में आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सुरक्षा घेरा अभेद्य करने की कवायद शुरू हो गई। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे, जिनके समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

 

आगामी 19 मार्च को राष्ट्रपति के हाथों राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना होनी है। इसी दौरान सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राम मंदिर के कुछ मंदिरों पर ध्वजारोहण भी किया जाएगा। आयोजन में लगभग छह हजार वीवीआईपी के आने की उम्मीद है। आयोजन के वृहद् स्वरूप को लेकर पिछले करीब एक माह से ही मंदिर ट्रस्ट के अलावा पुलिस-प्रशासन के लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

वहीं, राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुलिस ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर एयरपोर्ट, साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड स्थल, राम मंदिर, राष्ट्रपति के आवागमन के रूट, मंदिर भ्रमण के रूट आदि पर 12 नोडल अधिकारी नामित किए हैं। उनके अधीन समूहों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह नोडल अधिकारी राष्ट्रपति के अलग-अलग सुरक्षा घेरे में तैनात विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।

बहु स्तरीय रहेगा सुरक्षा घेरा
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति की सुरक्षा में सबसे भीतरी घेरा उनकी पारंपरिक सैन्य इकाई के जवान संभालेंगे। इनके साथ नजदीकी सुरक्षा में विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके बाद के घेरों में स्थानीय पुलिस, खुफिया इकाइयों और विशेष सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती रहेगी। आयोजन को लेकर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और खुफिया टीमें लगातार निगरानी रखेंगी। आवागमन मार्गों की पहले से ही गहन जांच कराई जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। इसे लेकर रेंज और जोन के अन्य जिलों से भी पुलिसकर्मियों की डिमांड की जा रही है।

और पढ़े  CM Yogi ने की ये बड़ी घोषणाएं- वृंदावन में बनेगा रोपवे, आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट

अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। नोडल अधिकारियों को नामित करके उन्हें जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love