गैस सिलिंडर Shortage- 48 घंटे का बचा है समय, बंद हो जाएंगे अधिकांश होटल-रेस्तरां! ठेल वालों को लगेगा तगड़ा झटका

श्चिम एशिया में युद्ध से प्रभावित हुई गैस आपूर्ति के कारण सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद कर दी है। इससे होटल-रेस्तरां और स्टॉल संचालकों के पास करीब दो दिन का ही स्टॉक बचा है। संचालकों का कहना है कि आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो अगले 48 घंटे में अधिकांश छोटे होटल-रेस्तरां बंद हो जाएंगे।

 

होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि जिले में 900 से अधिक होटल एंड रेस्तरां हैं। 8000 से अधिक स्टॉल, ठेल और हलवाई की दुकानें हैं। व्यावसायिक सिलिंडर की कटौती होने पर सिलिंडर मिलना मुश्किल हो रहा है। गैस एजेंसी से लगातार संपर्क करने पर भी आपूर्ति के मुकाबले 50 फीसदी से भी कम सिलिंडर मिले हैं।

व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में आ रही दिक्कत
सुल्तानगंज पुलिया के मिष्ठान विक्रेता ताराचंद ने बताया कि बीते सप्ताह से व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में दिक्कत आ रही है। इससे बिक्री पर भी असर पड़ा है। सिलिंडर नहीं मिला तो खाद्य सामग्री कैसे बनेगी, मजबूरी में बंद करना पड़ेगा।

प्रभावित हुआ व्यापार
गांधी नगर के मिष्ठान विक्रेता वरुण कुमार का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में परेशानी हो रही है। एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री भी कम ही बन पा रही है। इससे व्यापार प्रभावित हुआ है।
और पढ़े  बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर, एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात

होटल-रेस्तरां के लिए व्यावसायिक सिलिंडर बंद
गंगा गैस एजेंसी के मैनेजर कमल ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके चलते होटल-रेस्तरां के लिए व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी है।
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…