योगी सरकार ने बढ़ाए मदद के हाथ- हरीश राणा के पिता से मिला प्रशासन, दी इतनी आर्थिक मदद, किया ये  वादा

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर गाजियाबाद जिला प्रशासन हरीश राणा के परिवार की मदद के लिए आगे आया है। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल राजनगर एक्सटेंशन स्थित हरीश राणा के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।

 

ढाई लाख की दी मदद
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिवार को तत्काल ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेक राहत कोष से भी आगे मदद दी जाएगी। परिवार की आजीविका को ध्यान में रखते हुए उन्हें रोजगार के लिए एक दुकान आवंटित करने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दरअसल, इस पूरे मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।

सीमित आय में बेटे के लिए किया संघर्ष
अशोक राणा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 1989 से 2021 तक दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट स्थित एक होटल में नौकरी की। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सीमित पेंशन मिलती है। बताया गया कि पेंशन से गुजारा मुश्किल होने के कारण वह खाद्य सामग्री बनाकर बेचते हैं और उसी आय से परिवार का खर्च व बेटे हरीश के इलाज का खर्च उठाते रहे। मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।


Spread the love
और पढ़े  पांच की मौत: माता-पिता और 3 बच्चे हादसे का शिकार, वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार
  • Related Posts

    46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveविशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने 1980 के एक हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है। विजय…


    Spread the love

    पीपल का पेड़ काटने की मिली सजा: SHO को 6 महीने तक नहीं मिलेगा थाने का चार्ज, सिपाहियों की भी बढ़ी मुश्किलें

    Spread the love

    Spread the love     आगरा के थाना न्यू आगरा परिसर में पेड़ काटने के मामले में पुलिसकर्मियों की गर्दन फंस गई है। डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने जांच पूरी होने…


    Spread the love