अब सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, विपक्ष को लामबंद कर रही टीएमसी

Spread the love

जट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष लोकसभा स्पीकर के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा है। मंगलवार को स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा प्रस्तावित है। तृणमूल कांग्रेस इसके तत्काल बाद सीईसी के खिलाफ नोटिस देने के लिए विपक्ष को लामबंद करने में जुटी है। अगर तृणमूल प्रयास में सफल रही तो, पहला मौका होगा, जब संसद में सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

 

प्रस्ताव पर कांग्रेस की सहमति का दावा
तृणमूल के वरिष्ठ सांसद ने परिसर में कहा कि प्रस्ताव पर कांग्रेस सैद्धांतिक रूप से सहमत है। शुरुआती स्तर की बातचीत के बाद अन्य दलों से वार्ता जारी है। सहमति बनते ही नोटिस के लिए जरूरी 100 सांसदों के हस्ताक्षर करा लिए जाएंगे।

चुनाव आयोग के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के कारण प. बंगाल में करीब 60 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसके खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं। उन्होंने सीईसी पर सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर काम करने के लगातार आरोप लगाए हैं। सोमवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे सीईसी ज्ञानेश का मंदिर और एयरपोर्ट पर विरोध किया गया। तृणमूल को लगता है कि सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर एसआईआर को चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने में कामयाबी मिल सकती है।


Spread the love
और पढ़े  ई20 पेट्रोल - सौरव जोशी के माइलेज घटाने वाले दावे पर मर्सिडीज बेंज का बड़ा बयान, ई20 पेट्रोल पर जारी की एडवाइजरी
  • Related Posts

    SC- सुप्रीमकोर्ट परिसर में हंगामा करने वाले प्रबल प्रताप समेत 2 गिरफ्तार, सीजेआई को दी थी गाली

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट परिसर में हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी छात्र प्रबल प्रताप सिंह समेत दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तिलक…


    Spread the love

    आज से दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी AAP, अयोध्या चंदा चोरी को लेकर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी मंगलवार यानी आज से दिल्ली के सभी 250 वार्डों में हनुमान चालीसा पाठ, राम आरती और हनुमान आरती का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम राजधानी के…


    Spread the love