योगी के मंत्री आनंद स्वरूप बोले-मदरसों में बंद हो आतंकवाद की शिक्षा, तभी देंगे लाभ..

बलिया –
योगी सरकार के एक और मंत्री का विवादित बयान सामने आया है। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मदरसों को लेकर विवादित बयान दिया है। बलिया में मंत्री ने कहा कि मदरसों को हम आधुनिक बनाना चाहते हैं। वहां पर आतंकवाद की शिक्षा बंद कर विज्ञान, गणित, कंप्यूटर और संस्कृत का ज्ञान देना चाहते हैं। अगर वो केवल अपनी दीनी तालीम हासिल करने के लिए प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से हमारा प्रयास होगा कि उनको भी आम बच्चों की तरह सभी विषयों की शिक्षा मिले। जो मदरसे हमारे शिक्षा अभियान से जुड़ेंगे, उनको हम सहायता भी देते हैं। उन्हें आधुनिक करने के लिए हमारी सरकार योजनाएं भी चलाती है।
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों ने राज्यमंत्री से पूछा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है, मदरसों के शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। इस पर मंत्री ने कहा कि जो भी मदरसे हमारी शर्तों को नहीं मानेंगे तो निश्चित रूप से सरकार से जो भी लाभ उनको मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पाएगा।
इससे पहले गुरुवार को जालौन में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पेट्रोल-डीजल के लेकर दिया विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश की 95% जनता डीजल-पेट्रोल का उपयोग नहीं करती है। कुछ ही लोग डीजल-पेट्रोल का उपयोग करते हैं। देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। विपक्ष इसका प्रोपेगैंडा बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा था कि देश में लोगों की आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से डीजल-पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट से बाहर चंपत का असर अब भी बरकरार, जिम्मेदारी बदली, अयोध्या से रिश्ता नहीं
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…