आर्यन खान ड्रग केस : अनन्या से की एनसीबी ने 4 घंटे पूछताछ, 25 अक्तूबर को फिर बुलाया एनसीबी दफ्तर ।

Spread the love

आर्यन खान ड्रग पार्टी मामले में एक्ट्रेस अनन्या पांडे से एनसीबी के अधिकारी अभी और कुछ सवाल करना चाहते हैं, जिस वजह से अनन्या को सोमवार यानी 25 अक्तूबर को एनसीबी दफ्तर में एक बार फिर बुलाया गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने अनन्या पांडे से आज दूसरी बार पूछताछ की। अनन्या 2.30 मिनट पर एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। करीब चार घंटे चली पूछताछ के बाद अनन्या पांडे एनसीबी के ऑफिस से निकल चुकी हैं। उन्हें समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 21 अक्तूबर को हुई पूछताछ में अनन्या से आर्यन और ड्रग्स से संबंधित सवाल किए गए।
आर्यन खान के फोन में अनन्या पांडे संग व्हाट्सएप चैट मिलने के बाद एक्ट्रेस को एनसीबी से समन मिला था। अब खबर है कि अनन्या ने आर्यन से गांजा उपलब्ध कराने की बात कही थी। गुरुवार को रेड के बाद एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया है।
आर्यन खान और अनन्या पांडे की व्हाट्सएप चैट में एक जगह आर्यन अनन्या से गांजे को लेकर सवाल पूछ रहे थे कि कुछ जुगाड़ हो सकता है। इसपर अनन्या ने जवाब दिया था-  हां मैं अरेंज कर दूंगी। खबरों की मानें तो एनसीबी ने जब अनन्या को ये चैट दिखाया और सवाल पूछा, जिस पर अनन्या ने जवाब दिया की मैं सिर्फ मजाक कर रही थी।

गुरुवार को एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए। इस दौरान अनन्या के पिता चंकी पांडे भी उनके साथ मौजूद थे लेकिन इंटेरोगेशन रूम में अनन्या अकेली ही थीं।
अनन्या NCB ऑफिस में पिता चंकी पांडे और एक वकील के साथ पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक अनन्या से पूछताछ में जांच एजेंसी आर्यन से जुड़ी हर बात की तह तक पहुंचना चाहती है। इधर आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। पिछली सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिल सकी।

और पढ़े  यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीय नाविकों की मौत,बंदरगाह से निकलते वक्त बनाया निशाना

Spread the love
  • Related Posts

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love

    नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदी क्यों हटाई? जानें अब कौन-से नियम होंगे लागू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे करीब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *