Oil Depot Attack: ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत

Spread the love

श्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच इस्राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में ईंधन भंडारण केंद्रों पर बड़े हमले की पुष्टि की है। इस्राइल की सेना ने कहा कि उसने तेहरान में कई फ्यूल स्टोरेज कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया। हमलों के बाद शहर के कई इलाकों में आग और घना धुआं फैल गया। ईरानी मीडिया के अनुसार दक्षिण तेहरान में स्थित एक तेल डिपो पर भी हमला हुआ। यह पहली बार बताया जा रहा है कि ईरान के तेल ढांचे को इस स्तर पर निशाना बनाया गया है।

 

तेहरान में किन ठिकानों को निशाना बनाया गया?
ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार दक्षिण तेहरान के एक बड़े तेल भंडारण केंद्र पर अमेरिका और इस्राइल के हमले हुए। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि इस हमले में तेल डिपो को निशाना बनाया गया। हालांकि एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि पास स्थित मुख्य रिफाइनरी की सुविधाओं को नुकसान नहीं पहुंचा है। इस्राइल की सेना ने भी बयान जारी कर कहा कि उसने तेहरान में कई ईंधन भंडारण परिसरों पर हमला किया है, जिनका इस्तेमाल ईरानी सैन्य ढांचे के संचालन के लिए किया जाता था।

हमले के बाद शहर में क्या हालात बने?
हमलों के बाद तेहरान और आसपास के इलाकों में भारी धुआं फैल गया। शहर में रहने वाली एक युवती ने बताया कि पूरे शहर में धुआं दिखाई दे रहा था और जलने की गंध महसूस हो रही थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आसमान में आग की ऊंची लपटें दिखाई दीं। बताया गया कि कई जगहों पर रात के समय भी आसमान लाल दिखाई दे रहा था। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

करज और अलबोर्ज में लोगों ने क्या देखा?
तेहरान के पास स्थित अलबोर्ज प्रांत के करज शहर में भी लोगों ने जोरदार धमाकों की आवाज सुनी। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले आसमान में तेज लाल रोशनी दिखाई दी और उसके बाद पूरे इलाके में आग की लपटें फैल गईं। उन्होंने कहा कि उनकी मां काफी डर गई थीं और परिवार के लोग छत पर जाकर देखने लगे कि आखिर क्या हुआ है। एक अन्य युवक ने कहा कि धमाके के बाद ऐसा लगा जैसे रात अचानक दिन में बदल गई हो।

और पढ़े  ईरान की चेतावनी- होर्मुज में नए जलमार्ग से दूर रहें जहाज, वरना करेंगे कार्रवाई

तेल आपूर्ति और हालात को लेकर क्या कहा गया?
ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने कहा कि तेहरान और अलबोर्ज प्रांत में कुछ ईंधन डिपो पर हमले हुए हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि दोनों प्रांतों में ईंधन की आपूर्ति अन्य स्रोतों से जारी रखी जा रही है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार राजधानी के पश्चिम में करज समेत तीन अलग-अलग इलाकों में भी फ्यूल डिपो को निशाना बनाया गया। राज्य टीवी ने बताया कि तेहरान के दक्षिण में स्थित एक रिफाइनरी में भी हमले के बाद आग लग गई। इन घटनाओं से पश्चिम एशिया में पहले से चल रहा तनाव और बढ़ गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्वोत्तर में बारिश बनी आफत: असम में पुल बहा, अरुणाचल में भूस्खलन से हालात बिगड़े, कई इलाकों का संपर्क टूटा

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम में बाढ़ के तेज बहाव में 300 मीटर लंबा लोहे…


    Spread the love

    सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा-: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveसऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब छह…


    Spread the love