उत्तर प्रदेश : कोरोना का कहर बीते 24 घंटे में UP में आए 28076 नए.

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, आज भी पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,076 मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 372 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख 649 टेस्ट हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 241403 टेस्ट हुए हैं। कोविड की शुरुआत से अब तक यूपी में कुल 14 लाख 53 हजार 679 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
कल प्रदेश में आए थे 26780 नए मरीज, 353 की मौत
प्रदेश में गुरुवार को 26780 नए संक्रमित मिले और 353 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 28902 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। प्रदेश में नए मरीजों की संख्या बीते एक सप्ताह में अब तक की सबसे कम है। लेकिन मौत के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। इससे पहले बुधवार को रिकॉर्ड 357 और मंगलवार को 352 संक्रमितों की मौत हुई थी।

और पढ़े  जौनपुर- 200 कारतूस, चार असलहों और 7.58 लाख रुपये के साथ अंतरराज्यीय 5 तस्कर गिरफ्तार
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…