Fighter Jet: असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट लापता

Spread the love

सम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक पायलट के लापता होने की सूचना है। पायलट की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार लड़ाकू विमान ने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उससे संपर्क टूट गया। विमान से अंतिम संपर्क शाम 7.42 बजे के आसपास हुआ था। इसके बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई। कार्बी आंगलोंग के रंखखोलान गांव के स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम करीब 7.50 बजे कोला पहाड़ के पास अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने एक तेज आवाज के बाद आग का बड़ा गोला उठते देखा। इसके बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई और लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी।
सूत्रों के अनुसार संभावित दुर्घटना स्थल कार्बी आंगलोंग जिले के रंगखोलान क्षेत्र के निलीप ब्लॉक के पास दुर्गम पहाड़ी इलाके में बताया जा रहा है। यह इलाका घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिससे राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
दूसरी ओर, रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक घटना की जानकारी के बाद सेना और वायुसेना की टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके की हवाई निगरानी की जा रही है और पायलट की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राहत और बचाव दलों के मौके पर पहुंचने के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति और पायलट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान व्यवस्था को लेकर उठे विवाद पर अयोध्या के एक और महंत की एंट्री,मिले ये संकेत...
  • Related Posts

    अयोध्या- सांसद लल्लू सिंह व महंत परशुराम दास की अगुवाई में मां सरयू को चढ़ी 1100 मीटर लंबी चुनरी, विश्व शांति का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love        मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पुरुषोत्तम मास के अंतिम पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को…


    Spread the love

    irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveA   नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी, वे सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। उन्होंने नए शुरू…


    Spread the love