अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

होली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला के अलौकिक स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जैसे ही पट खुले, मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ अबीर-गुलाल की खुशबू फैल गई।

 

मठ-मंदिरों से लेकर सरयू तट तक होली का उल्लास छाया रहा। साधु-संतों ने भक्ति रस में डूबी फाग और चौताल गाकर वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया। मंदिरों में भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगाया गया और भक्तों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

शहर ही नहीं, आसपास के गांवों में भी फाग गीतों की गूंज सुनाई दी। चौपालों पर ढोलक और मंजीरे की थाप पर पारंपरिक फगुआ गाए गए। महिलाओं ने सामूहिक रूप से होली गीत प्रस्तुत कर परंपरा को जीवंत रखा।

होली पर अयोध्या में सौहार्द का भी रंग चटख नजर आ रहा है। सबसे खास तस्वीर तब देखने को मिली जब हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग एक साथ रंग खेलते नजर आए। पूर्व पक्षकार बाबरी मस्जिद, इकबाल अंसारी ने संतों को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इक़बाल ने कहा कि अयोध्या की परंपरा भाईचारे की रही है। हम सब मिलकर त्योहार मनाते हैं, यही हमारी पहचान है।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…