शिक्षक की जमीन पर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 27 किलो हरे पौधे जब्त

Spread the love

 

 

ध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई करते हुए एक खेत से करीब 27 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे जब्त किए। कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस टीम ने ग्राम रतनगुवां भाटा के खदई हार क्षेत्र में दबिश दी। खेत में गेहूं की फसल के बीच अफीम के पौधे इस तरह लगाए गए थे कि दूर से देखने पर सामान्य खेती प्रतीत हो। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में हरे-भरे पौधे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 27 किलोग्राम बताया गया है।

मौके से खेत मालिक अजीत खान, निवासी बम्होरी खास, को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को दिगौड़ा थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध खेती में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। कुछ स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संबंधित परिवार पूर्व में भी अवैध गतिविधियों से जुड़ा रहा है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि कार्रवाई देर शाम तक जारी रही और मामले का औपचारिक खुलासा जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आसपास के क्षेत्रों में भी सघन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 67 साल के बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

Spread the love
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश: मंदिरों में पुजारी नियुक्ति नीति पर कानूनी घेराबंदी, जबलपुर HC ने सरकार को दिया आखिरी मौका

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा सरकार नियंत्रित मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति के लिए निर्धारित नीति को चुनौती देते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर…


    Spread the love

    MP: जिला अस्पताल में 22 मासूमों की मौत से हड़कंप! बीते 1 महीने से लगातार जा रही बच्चों की जान

    Spread the love

    Spread the loveपन्ना जिला अस्पताल एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। यहां नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई यानी एसएनसीयू में पिछले एक महीने के दौरान जन्म से…


    Spread the love