Safety Tips: ‘बुरा न मानो होली है’ अब ये बोलकर न लगाएं किसी को जबरन रंग, वरना सीधा होगी जेल

Spread the love

ज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ये खुशियों और आपसी प्रेम का त्योहार है, लेकिन उत्साह में कई बार लोग मर्यादा और कानून की सीमाएं भूल जाते हैं। किसी की इच्छा के खिलाफ जबरन रंग लगाना मजाक नहीं, बल्कि कानूनी अपराध की श्रेणी में आ सकता है।

आज के समय में व्यक्तिगत सहमति का सम्मान करना बेहद जरूरी है। पुलिस प्रशासन भी हर साल होली के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करता है और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसलिए त्योहार की खुशी को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि हम दूसरों की भावनाओं, स्वास्थ्य और अधिकारों का सम्मान करें। आइए जानते हैं किन लोगों को जबरन रंग लगाना आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है।

 

1. जो साफ मना कर दें

  • अगर कोई व्यक्ति पहले ही कह दे कि वह होली नहीं खेलना चाहता, तो उसकी सहमति का सम्मान करना जरूरी है।
  • बार-बार आग्रह करना या जबरदस्ती रंग लगाना मानसिक उत्पीड़न माना जा सकता है।
  • किसी की व्यक्तिगत आज़ादी का उल्लंघन करना कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है।

 

2. महिलाएं और लड़कियां

  • होली के दौरान छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी या अनुचित स्पर्श की शिकायतें आम तौर पर सामने आती हैं।
  •  ऐसी हरकतें गंभीर अपराध की श्रेणी में आ सकती हैं।
  • पीड़ित की शिकायत पर पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज कर सकती है, जिससे गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई संभव है।

 

3. बुजुर्ग और बीमार लोग

  • जिन लोगों को दिल की बीमारी, अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर या स्किन एलर्जी है, उन्हें तेज रंग, पानी या भीड़ से खतरा हो सकता है।
  • जबरन रंग लगाने से उनकी तबीयत बिगड़ सकती है, जिसके लिए आप जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं।
और पढ़े  ट्रंप का दावा: अमेरिका ने जब्त किया ईरानी मालवाहक जहाज, होर्मुज के पास घेराबंदी तोड़ने की कर रहा था कोशिश

 

4. छोटे बच्चे

  • बच्चों की त्वचा और आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं।
  • केमिकल युक्त रंग या गुब्बारे से चोट लगने का खतरा रहता है।
  •  अभिभावकों की अनुमति के बिना बच्चों को रंग लगाना गलत है।

 

5. जानवरों पर 

  • अगर आप जानवर पर रंग लगाते हैं तो ये कानून अपराध है।
  • अक्सर लोग जानवरों को रंग लगा देते हैं, जिससे उनकी त्वचा को हानि पहुंचती है।
  • इसलिए ऐसा करने से बचें।

 

6. ड्यूटी पर तैनात अधिकारी

  • पुलिसकर्मी, ट्रैफिक स्टाफ, डॉक्टर या अन्य सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर होते हैं।
  • इनके साथ जबरदस्ती करना सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसा माना जा सकता है, जो दंडनीय अपराध है।

Spread the love
  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव 2026- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग शुरू, दोनों राज्यों में कुल 386 सीटों पर मतदान

    Spread the love

    Spread the loveलोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान होंगे। सभी पोलिंग बूथों पर…


    Spread the love

    भीषण हादसा: ट्रक समेत चार वाहन आपस में टकराए, बोलेरो में लगी आग, दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveरीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात आठ बजे ट्रक, कार, बोलेरो और ट्रेलर आपस में टकरा गए। इसके बाद बोलेरो में आग लग गई।…


    Spread the love