शेयर बाजार- पश्चिम एशिया की जंग से दहला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1710 अंक टूटा, निफ्टी में 477 अंक की गिरावट

ईरान के साथ चल रही जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार, 4 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट देखी गई। सुबह लगभग 9:17 बजे निफ्टी 50 करीब 517 अंक यानी लगभग 2.06 फीसदी टूटकर 24,344 के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं, सेंसेक्स भी करीब 1,710 अंक या 2.17 फीसदी गिरकर 78,586 के स्तर तक आ गया।

 

शेयर बाजार में कमजोरी का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत रहे।  अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी बाजारों पर भी नजर आ रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। निवेशकों को आशंका है कि अगर हालात और बिगड़े तो तेल की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।

इसी अनिश्चित माहौल में सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है। गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और कीमतें लगभग 5,174 डॉलर के आसपास पहुंच गईं।

और पढ़े  PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…