Israel-Iran War: हालिया हमलों में 7 ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत, तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला

श्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए, दूसरे दिन भी जारी हैं। जवाब में ईरान ने भी कई देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं। होर्मुज की खाड़ी के पास एक तेल वाले जहाज पर हमला किए जाने की खबर है।इसमें टैंकर वाले इस जहाज पर 15 भारतीय भी सवार थे।

 

दुबई में सुनी गई तेज आवाजें एयर डिफेंस की कार्रवाई का नतीजा: दुबई सरकार

दुबई सरकार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि दुबई के अलग-अलग इलाकों में जो तेज आवाजें सुनी गईं, वे एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा की गई सफल कार्रवाई का परिणाम थीं। सरकार के अनुसार, हवाई सुरक्षा प्रणाली ने संभावित खतरे को सफलतापूर्वक रोक दिया। संबंधित टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत

ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हालिया हवाई हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में बेसिज के मेजर जनरल शाहिद मोहम्मद शिराजी का नाम शामिल है, जो सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर के कार्यालय के प्रमुख थे। इसके अलावा, हवाई हमलों में जनरल शाहिद सालेह असदी, जो जनरल स्टाफ ऑफ़ द आर्म्ड फोर्सेज में इंटेलिजेंस के डिप्टी थे, वो भी मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमले ईरानी सैन्य ढांचे पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

और पढ़े  दिल्ली में आज कुछ इलाकों में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस ने यात्रियों को दी सलाह

 

पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच बातचीत

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और भारत की चिंताओं को साझा किया। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि संघर्ष को जल्द रोकने की जरूरत है। भारत ने दोहराया कि सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांति स्थापित करनी चाहिए।

  • Related Posts

    दिल्ली में नहीं रुक रहा मर्डर का सिलसिला:- लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, CCTV में कैद खौफनाक वारदात

    दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन…

    दिल्ली: 11 साल में 13वीं बार मेट्रो में सफर पर निकले पीएम मोदी, छात्रों और यात्रियों से की बातचीत

    प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो से पहुंचे। मेट्रो में उनके हाथ में कार्ड था। सफर के…