12वीं पास के लिए कांस्टेबल ऑपरेटर के करीब 1 हजार पदों पर भर्ती, आज से कर सकते हैं पंजीकरण

Spread the love

केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार की ओर से पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 993 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

नोट करें भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 23 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

 

विवरण जानकारी
संस्था कांस्टेबल केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार
पद का नाम कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर / स्पेशल ब्रांच / GD)
कुल पद 993 (संभावित)
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएिएट) पास
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, PST/PET, दस्तावेज सत्यापन
नौकरी स्थान बिहार

 

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

आयु सीमा (01.08.2026 के अनुसार)

  • सामान्य (पुरुष/महिला): 18 से 25 वर्ष
  • बीसी/ईबीसी (पुरुष): 18 से 27 वर्ष
  • बीसी/ईबीसी (महिला): 18 से 28 वर्ष
  • एससी/एसटी (पुरुष/महिला): 18 से 30 वर्ष

आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET)
  • दस्तावेज सत्यापन

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर का वेतन कितना होता है?

चयनित होने पर उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Bihar Police’ या ‘Special Branch’ टैब पर क्लिक करें।
  • ‘Advt. No. 01/2026 – Apply Online for Constable Operator’ लिंक चुनें।
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़े  Vacancy 2026: आरआरबी में जेईई के 3993 पदों पर आवेदन शुरू, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें..

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy 2026: आरआरबी में जेईई के 3993 पदों पर आवेदन शुरू, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें..

    Spread the love

    Spread the loveरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस…


    Spread the love

    Vacancy 2026: बीपीसीएल में निकलीं तकनीशियन, ऑपरेटर की नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें

    Spread the love

    Spread the loveभारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गैर-प्रबंधकीय (Non-Executive) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती मुंबई रिफाइनरी और कोच्चि रिफाइनरी में प्रवेश स्तर…


    Spread the love