आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्टरी धमाके में 21 लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर, रेस्क्यू जारी

Spread the love

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 21 लोगों की मौत होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गृह मंत्री के मुताबिक धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि धमाके में घायल हुए छह लोगों की हालत गंभीर है।

काकीनाडा में धमाके के बाद सरकार क्या बोली?
पटाखा फैक्टरी में धमाके पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नायडू ने लिखा, काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है और उन्हें पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

धमाके के समय फैक्टरी में कितने लोग मौजूद थे?
सीएम नायडू ने कहा, राहत और बचाव कार्यों पर सरकार नजर रख रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, जब धमाका हुआ उस समय पटाखा बनाने वाली इस फैक्टरी में करीब 20 लोग काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं

और पढ़े  Bank Fraud: 590 करोड़ की धोखाधड़ी कर ऐसे घुमाया पैसा, जांच एजेंसियां रह गई दंग

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान ने 8 देशों पर मिसाइलें दागीं, बमबारी में छात्राओं समेत अब तक 54 की मौत

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बम बरसानें शुरू कर दिए हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में…


    Spread the love

    घर के अंदर रहें, बाहर न निकलें’- जंग के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    Spread the love

    Spread the loveईरान में इस्राइल और अमेरिका के बड़े सैन्य हमलों के बाद तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हालात गंभीर बने हुए…


    Spread the love