पौडी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान

Spread the love

 

नपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज तथा विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी के आगमन पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही नयार घाटी की पर्यटन, संस्कृति एवं साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाओं को नई पहचान मिलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नयार महोत्सव की आधिकारिक टी-शर्ट का भी अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की लाभार्थी करिश्मा और सलोनी को महालक्ष्मी किट प्रदान की, योगिता की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई तथा बालिका वैष्णवी को नेम प्लेट भेंट की। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों तुलसीदास एवं बीरेन्द्र को दिव्यांग उपकरण भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने महिला समूहों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने साइक्लिस्टों तथा एंगलरों से भी संवाद कर उनके साहस और उत्साह की सराहना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बैलून, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एंगलिंग, जिपलाइन, बर्मा ब्रिज, रिवर्स बंजी सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नयार वैली क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है तथा ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि नयार घाटी सहित जनपद पौड़ी गढ़वाल का यह संपूर्ण क्षेत्र अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और साहसिक संभावनाओं के कारण अत्यंत अद्वितीय है।
वाइट — 1 मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

और पढ़े  देहरादून- शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 21 लोग थे सवार

Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव:- 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का UKD ने किया विरोध

    Spread the love

    Spread the loveनगर पालिका के सात वार्ड सदस्यों के लिए 56.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नगर क्षेत्र में सात वार्ड के लिए 15 लाेगों ने…


    Spread the love