पूर्णिया : अपराधिक षड्यंत्र के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

जिला के कसबा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने न्यूज 19 के रिपोर्टर मुकेश सिंह एवं बूचर टोल ,नेमा टोल कसबा निवासी लतीफुर्हमान की लड़की सायरा बानो पर अपराधिक षड्यंत्र के तहत उनकी ख्याति पर हानि पहुंचाने के कारण प्राथमिकी दर्ज किया गया, जिसका कांड संख्या 245/21 है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया के न्यूज़ 19 के मुकेश सिंह और सायरा बानो दोनों मिलकर मेरी ख्याति की प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहते थे और मुकेश सिंह द्वारा बार-बार खबर छाप देने की धमकी दिया जाता रहा है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की सायरा बानो द्वारा यौन शोषण के विरुद्ध 22 सितंबर को एक आवेदन दिया गया था। जिसमें वर्णित स्थल बनमनखी थाना क्षेत्र था। इसलिए उन्होंने उसे हिदायत भी दिया था कि अपना कांड बनमनखी में ही दर्ज करा सकती है। इस आवेदन में उन्होंने मिर्जा वाड़ी निवासी अब्दुल रहमान इस्ताक उर्फ इस्तियाक एवं मदनी ऊर्फ डा इब्राहिम बुखारी को अभियुक्त बनाया है। अब्दुल रहमान बनमनखी बाजार में ट्रैक्टर का एजेंसी की दुकान चलाते हैं। थाना प्रभारी ने बताया मुकेश सिंह द्वारा बार-बार धमकी दिया जा रहा था कि इसे खबर बनाकर प्रकाशित कर देंगे। थानाध्यक्ष ने बताया मैसेज एवं मोबाइल फोन द्वारा धमकी देना तथा मेरे द्वारा लेनदेन से मना करने पर मेरे ख्याति को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से, गलत आरोप लगाकर वीडियो रिलीज करना एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर ही उन लोगों पर धारा 384, 385, 500, 501 एवं 120 बी धारा लगाई गई है।

और पढ़े  भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!: 9/11 से पहले सीआईए ने दी थी खतरे की चेतावनी, खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू,मनु-पवन ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में शान से निकला भारतीय दल

    आज से आइची नागोया एशियन गेम्स की शुरुआत होने जा रही है। भारत इस साल हांगझोउ में 2023 में एशियन गेम्स के मेडल्स रिकॉर्ड को तोड़ने उतरा है। तब भारत…

    क्या AI की वजह से शुरू होने वाला था यूएस-चीन युद्ध?: एक सैनिक की गलती ला सकती थी महाविनाश, रिपोर्ट में खुलासा

    एआई के खतरे को लेकर कई विशेषज्ञ चिंता जता चुके हैं। बीते दिनों कुछ ऐसा घटित हुआ है, जिसके बाद एआई के लेकर जताई जा रही चिंता सच साबित होती…