हिमाचल- मनाली में झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने

Spread the love

र्यटन नगरी मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिरदर्द की शिकायत के बाद ऑनलाइन मंगवाई दवा खाने और कमरे में गिरने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना मिलते ही चंपई सोरेन हेलिकाप्टर से मनाली पहुंचे और शव को झारखंड ले गए।

 

बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन (19) की मनाली में अचानक मौत से सनसनी फैल गई है। वीर अपने पांच दोस्तों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आए थे और सिमसा स्थित होम स्टे में ठहरे थे। पुलिस के अनुसार 23 फरवरी को सभी दोस्त सोलंग और हामटा-सेथन की ओर घूमने गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे साथी बाहर से लौटे तो वीर कमरे में सोया मिला। जगाने पर उसने सिरदर्द की शिकायत की। साथियों ने ऑनलाइन दवा मंगवाकर वीर को दी।

करीब 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। साथियों ने देखा तो वीर बिस्तर से नीचे पड़ा था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। रास्ते में वीर के मुंह से झाग निकलने लगा। अस्पताल में चिकित्सकों ने वीर को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई और किसी प्रकार का संदेह भी व्यक्त नहीं किया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीर के निधन पर शोक जताया है। 

और पढ़े  हिमाचल: ब्यास नदी का हेल्थ ऑडिट तय करेगा जलविद्युत परियोजनाओं की दिशा, 70 सप्ताह में बनेगी तकनीकी रिपोर्ट

मौत के कारणों पर सवाल
वीर की मौत कैसे हुई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। हामटा और सेथन जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घूमने के कारण हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, ऑनलाइन मंगवाई गई दवा के सेवन और अस्पताल ले जाते समय मुंह से झाग निकलने की घटना ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दवा क्या ली थी, यह जांच का विषय है।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के 6 जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की शनिवार शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन से राज्य…


    Spread the love

    किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं, तंगलिंग के रास्ते…


    Spread the love