Delhi- 4 हत्याओं से दहली दिल्ली, पति ने पत्नी और तीन बच्चों को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

Spread the love

दिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह वीभत्स घटना दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल कर अपने ही परिवार के सदस्यों की जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गई। महिला और उसके तीन बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सभी की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्याओं के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस इस दिशा में गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी पति के बारे में कोई सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  बेटे ने किया पापा और चाचा का मर्डर: एक ही कमरे में मिली दोनों भाइयों की लाश

Spread the love
  • Related Posts

    एक मुलाकात- संसद भवन परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात- मुस्कुराए, हाथ जोड़े और की बातचीत

    Spread the love

    Spread the love   संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती…


    Spread the love

    बड़े नेटवर्क का खुलासा: विदेशी कॉल को भारतीय में बदल हो रही थी ठगी, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में साइबर ठगी के एक बड़े और नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जहां विदेशी गिरोह भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहा था।…


    Spread the love