दिल्ली: मयूर विहार इलाके के मॉल की पार्किंग में कार से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी 

Spread the love

 

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित एक मॉल की पार्किंग में एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में खड़ी एक कार से शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ‘पीड़ित की पहचान नोएडा के इलाहाबास निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। मौत का कारण नेचुरल लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि वह कार के अंदर बैठा था और शायद उसे हार्ट अटैक आया था।’

दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। उसकी मौत दम घुटने से हुई है या उसे अटैक आया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े कोई सुराग मिल सकें। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह कोई सुनियोजित हत्या है या फिर कोई और कारण है।

पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी को शाम करीब 5:55 बजे, पुलिस स्टेशन मयूर विहार में एक पीसीआर कॉल आई। इसमें बताया गया कि स्टार सिटी मॉल, मयूर विहार में खड़ी एक गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। शुरुआती जांच में, शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। जांच के दौरान, मरने वाले के पास से अस्थमा से जुड़ी कुछ दवाएं मिलीं। पहली नजर में, यह मामला नेचुरल मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण पता चलेंगे। मरने वाले के परिवार वालों को बता दिया गया है। कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’

और पढ़े  विशेष सत्र पर सरकार का बड़ा फैसला, क्या टल जाएगा महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक?

Spread the love
  • Related Posts

    आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी,3 हजार से अधिक छात्रों को देंगे डिग्रियां

    Spread the love

    Spread the love भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री जेन जी…


    Spread the love

    बड़ा खुलासा: जिस आईपी पते से भरा गया टेंडर, उसी से कर लिया गया मंजूर, विजिलेंस जांच की सिफारिश

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली सरकार की ऑनलाइन टेंडर व्यवस्था पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने गंभीर सवाल उठाए हैं। विधानसभा में पेश ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के…


    Spread the love