सॉफ्टवेयर से अनलॉक कर बस 2 मिनट में चुराई फार्च्यूनर, पकड़ा गया हाईटेक चोर, बताया चोरी का तरीका

Spread the love

ड़क पर कार खड़ी करते हैं तो सावधान हो जाएं। पाॅश काॅलोनी जयपुर हाउस में एक कारोबारी की फार्च्यूनर कार को महाराष्ट्र के वाहन चोर गिरोह ने चुरा लिया। गिरोह ने कार के हाईटेक लाॅक को वाईफाई की मदद से लैपटाप और डिवाइस से जोड़कर दो मिनट में तोड़ दिया। कार को गुरुग्राम, हरियाणा ले जाने वाले थे। मगर सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस गिरोह तक पहुंच गई। मथुरा में घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया जबकि 2 भाग गए। कार भी मिल गई। पुलिस अब गैंग के सरगना महाराष्ट्र निवासी आदिल सहित 5 की तलाश में जुटी है।

 

एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि जयपुर हाउस निवासी पुल्कित बंसल कारोबारी हैं। उनके पास आधा दर्जन महंगी कारें हैं। घर के अंदर जगह न होने पर फार्च्यूनर को घर के बाहर पार्क कर देते हैं। 17 फरवरी की रात यह चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी कैमरे में रात लगभग 2 बजे एक क्रेटा कार आई। उसमें से कोई उतरा नहीं। दो मिनट बाद एक युवक फार्च्यूनर को खोलकर उसे लेकर चला गया।

इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि कार बिचपुरी, अछनेरा, गांव मोगर्रा के रास्ते होते हुए मथुरा की तरफ गई है। पुलिस से बचने के लिए चोर कार को जगह-जगह खड़ी कर रहा था। मथुरा में कार बंद हो गई। कार में जीपीएस नहीं था। उधर, चोरों ने एक कंपनी की रिकवरी वैन को बुलाया। उसकी मदद से गुरुग्राम ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस कैमरों की मदद से उन तक पहुंच गई। दो आरोपी अपनी कार से भाग गए, जबकि कार को चोरी करने वाले को पकड़ लिया गया।
और पढ़े  अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

आधे दाम में बेचते हैं कार
गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के जिला रायगढ़ थाना पनवेल क्षेत्र के कावेरी बिल्डिंग में रहने वाला रिजवान जिया उल्लाह खान है। उसके पास से दो चाबी और 1 मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने साथी आगरा निवासी पुष्पेंद्र, बिटटू, महाराष्ट्र निवासी आदिल, पिंटू, सहित एक अज्ञात के साथ मिलकर कार चोरी की थी। वह हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 15 से अधिक लग्जरी गाड़ियां चुरा चुके हैं। वाहनों के लाॅक को इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से तोड़ देते हैं। इसके बाद 30 लाख तक की कार को 15 से 16 लाख रुपये में बेच देते हैं। इसके लिए फर्जी कागजात भी तैयार कराते हैं।

साइबर ठगी करता है गिरफ्तार आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रिजवान पुणे में वाहन चोरी में जेल गया था। वह केरल में साइबर ठगी की घटनाएं भी कर चुका है। छह महीने से वाहन चोर गिरोह से जुड़ा हुआ है। जब साइबर ठगी नहीं कर पाता है तो ऑन डिमांड कारों को चोरी करता है। चुराई कार को ले जाने के लिए ऐसे रास्तों का प्रयोग करता है, जहां पर टोल प्लाजा नहीं होते हैं। गांव के रास्तों को प्रयोग करते हैं। लग्जरी कार खरीदने और बेचने के लिए एक फर्जी कंपनी बना रखी है, जो रुपये मिलते हैं, उनको आपस में बांट लेते हैं। इन्हें अपने शौक-मौज पूरे करने में खर्च करते थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love