तीन फुट का दूल्हा, 2.7 फुट की दुल्हन- धूमधाम से हुआ विवाह, ऐसे करीब आए थे दोनों, देखें …

Spread the love

यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना कस्बे में शनिवार को आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में दो फिट सात इंच की चारुल ने तीन फिट के विजय के साथ सात फेरे लिए। अपेक्षा से कम लंबाई के इन दूल्हा दुल्हन के इस शुभ विवाह के अवसर से जहां घराती बराती गवाह बने, वहीं इस जोड़े को देखने और आशीर्वाद देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। धूमधाम से यह शादी चर्चाओं की साथ संपन्न हुई।

A three foot tall man and two foot seven inch girl got married in Hapur

ऐसे तय हुई दोनों की शादी
दुल्हन चारुल के भाई नरेंद्र प्रजापति व धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि बेटी का कद छोटा होने के कारण काफी समय से अपनी बहन के लिए उपयुक्त वर की तलाश थी। छोटी लंबाई के कारण यह राह आसान नहीं थी। उधर, मोदीनगर नगर के मोहल्ला चूना भट्टी, भूपेंद्रपुरी निवासी यशपाल सिंह प्रजापति के 22 वर्षीय पुत्र विजय के लिए भी जीवनसाथी की खोज जारी थी। एक रिश्तेदार के माध्यम से दोनों परिवारों का संपर्क हुआ और आपसी सहमति से रिश्ता तय हो गया। 

A three foot tall man and two foot seven inch girl got married in Hapur

बरात देखने को जुट गई गांव में भीड़
शनिवार की दोपहर दो बजे दूल्हा विजय बैंड-बाजे और डीजे के साथ बरात लेकर धौलाना पहुंचा। बरात के कस्बे में प्रवेश करते ही देखने वालों का तांता लग गया। जयमाला के दौरान हर कोई इस भावुक पल का साक्षी बना। कई लोगों ने मोबाइल कैमरों में इन क्षणों को कैद किया। 

A three foot tall man and two foot seven inch girl got married in Hapur

पिता की हुई हार्ट अटैक से मौत
इस विवाह की सबसे भावनात्मक कड़ी चारुल के परिवार से जुड़ी रही। पांच जनवरी 2025 को दोनों पक्षों में रिश्ता तय हुआ था, शादी की तिथि तय की जानी थी, लेकिन छह मार्च 2025 को चारुल के पिता सत्यपाल सिंह प्रजापति का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 

और पढ़े  अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां

A three foot tall man and two foot seven inch girl got married in Hapur

भाई ने निभाई पिता की भूमिका
ऐसे कठिन समय में बड़े भाई संगीत उर्फ टीटू ने पिता के दायित्वों को निभाते हुए बहन की शादी को ससम्मान संपन्न कराया। पारंपरिक रस्मों के बीच संपन्न हुए इस विवाह में दोनों परिवारों और रिश्तेदारों ने नवदंपति को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। देर शाम चारुल नए दांपत्य सफर के लिए विजय के साथ हंसी खुशी विदा हो गई।


Spread the love
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love