देहरादून: आपदा प्रबंधन के गुर सीखने में बेटियां आगे, युवा आपदा मित्र योजना के तहत दिया जा रहा प्रशिक्षण

 

 

पदा प्रबंधन के गुर सीखने में बेटियां भी बेटों के करीब हैं। विभाग की ओर से युवा आपदा मित्र योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें 1826 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसमें 874 बेटियां शामिल हैं।राज्य आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। यहां पर आपदा से निपटने के लिए कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। इसके अलावा प्रभावों को कम करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

आपदा आने के समय प्रभावित लोगों को तत्काल मदद मिल सके, इसके मद्देनजर सितंबर-2025 से युवा आपदा मित्र योजना शुरू की गई। इसमें एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और मेरा युवा भारत से जुड़े 4310 को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस के तहत अभी 1826 को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

 

इसमें 952 बेटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जबकि बेटियों की संख्या 874 है। योजना के तहत युवाओं को आपदा की समझ और जोखिम पहचान, प्राथमिक उपचार देना, खोज एवं बचाव, राहत शिविर प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनसीसी के कैंप, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ परिसर में दिया जा रहा है।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: चट्टान से फिसलकर अलकनंदा नदी में बहा व्यक्ति, संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा बचाव दल
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…