ऋषिकेश- नीलकंठ महादेव का दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के 5 श्रद्धालु जंगल में भटके, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Spread the love

नीलकंठ महादेव के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के पांच युवक रास्ता भटककर राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में पहुंच गए। सूचना मिलने पर लक्ष्मणझूला पुलिस और वन विभाग की टीम ने तत्काल संयुक्त ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वन्यजीवों के खतरे वाले क्षेत्र से पांचों श्रद्धालुओं को सकुशल रेस्क्यू कर लिया।

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि नीलकंठ दर्शन के लिए आए पांच श्रद्धालु पैदल मार्ग पर भटक गए। जंगल में भटके श्रद्धालुओं ने पुलिस को फोन कर बताया कि वह जंगल की तरफ चले गए हैं और उन्हें कुछ भी रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने तत्काल मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर श्रद्धालुओं की जगह की छानबीन की। सर्विलांस के आधार पर श्रद्धालुओं की लोकेशन राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कोर जोन अंतर्गत विंध्यवासिनी मंदिर से करीब 6 किमी दूर महादेव पानी में मिली।

लक्ष्मण झूला पुलिस ने राजाजी पार्क की टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान जंगल में भटके पांचों युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। युवक चमन लाल, कुलदीप, साहिल, गोविंद, मनीष ग्राम जुरासी हरियाणा के निवासी हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, नवीन पुरोहित, मोहित, कुंवर प्रताप एवं राजाजी पार्क की टीम से गौरव, हरि सिंह, केशव, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार - 2 साधुओं की हत्या का खुलासा, मंदिर की गद्दी पर कब्जा और ब्लैकमेल करने पर उतारा था मौत के घाट
  • Related Posts

    देहरादून – कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार, फर्जी फर्म खोलकर लगाता था चपत

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के…


    Spread the love

    रामनगर- घास काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर के मोहान स्थित ग्राम कुनखेत में रविवार सुबह घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love