बीमार मां को बेटों ने अपनों के साथ नहीं मुर्दों के बीच छोड़ा, आगरा से सामने आई शर्मसार करने वाली घटना

Spread the love

गरा में जिस मां ने दोनों बेटों को अपनी आंख का तारा बनाकर पाला। उनके सुख के लिए अपनी हर खुशी को कुर्बान कर दिया। उस बुढ़ी मां को नहीं मालूम था कि बड़े होकर यह बेटे उसे बीमार होने पर मुर्दों के बीच कब्रिस्तान में छोड़कर भाग जाएंगे। ऐसा मामला शनिवार को न्यू आगरा थाना पुलिस के सामने आया।

थाना न्यू आगरा के कर्बला क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बीमार मां को उसके बेटे कब्रिस्तान में छोड़कर भाग गए। लोगों की सूचना पर पुलिस कब्रिस्तान पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि वह गुबरारी मथुरा निवासी रज्जो देवी है।

उसके दोनों बेटे यहां पर छोड़कर चले गए। इससे अधिक जानकारी नहीं दे पा रही है। एंबुलेंस चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सिसौदिया ने बताया कि न्यू आगरा थाना के कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास एक बुजुर्ग बीमार महिला लोगों को मिली।

इस पर पुलिस को सूचना दी गई। हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार की मदद से महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना न्यू आगरा प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजन का पता लगाया जा रहा है। बीमारी के कारण महिला अपना नाम बता सकी और बेहोश हो गई। उसका इलाज चल रहा है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- बारिश से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, नालों-नालियों की सफाई शुरू।
  • Related Posts

    अयोध्या:- मंदिर प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष श्रृंगार एवं झांकी की तैयारियों के कारण शाम 5 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love  रामनगरी अयोध्या के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री नागेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार 08 जून को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य एवं दिव्य झांकी का…


    Spread the love

    UP- आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक इन जिलों में चलेगी लू,6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों के मौसमी उतार-चढ़ाव के बाद अब तपिश भरे दिन लौटेंगे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 4 से…


    Spread the love