हिमाचल प्रदेश Accident: महाशिवरात्रि पर सराज में जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Spread the love

हाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थुनाग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के निकट तड़के करीब सुबह 4 बजे हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त जीप में सवार चार युवक थे, जो बगस्याड़-रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में हृतिक ठाकुर (19 वर्ष, गांव रहीधार, डाकघर बगस्याड, तहसील थुनाग), सुनील (17 वर्ष, गांव वह, डाकघर केलोधार, तहसील चच्योट) और ईशान (18 वर्ष, गांव थरजूण, तहसील चच्योट) शामिल हैं।

घायल कुशाल (18 वर्ष, गांव वह, तहसील चच्योट) को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। शिवरात्रि के दिन यह हादसा स्थानीय लोगों के लिए बेहद दुखद रहा। जंजैहली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल में प्री-मानसून की दस्तक: झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से जनजीवन प्रभावित, आज इन जिलों के लिए अलर्ट
  • Related Posts

    हिमाचल-Traffic Jam: ढाई लाख आबादी, हर माह पहुंच रहे 7 लाख सैलानी, रोज आ रहे 40 हजार वाहन, हांफ रही हिल्स क्वीन

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी शिमला में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण शहरवासियों को हर रोज ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। ढाई लाख आबादी वाले शिमला शहर में…


    Spread the love

    शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड: सिर में लगीं तीन गोलियां, हमलावरों का सुराग नहीं, जांच के लिए एसआईटी गठित

    Spread the love

    Spread the loveशिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल पर नकाबपोश हमलावरों ने चार गोलियां चलाई थीं। तीन गोलियां उनके सिर पर लगीं। दो गोलियां…


    Spread the love